मेरठ के सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद छह भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पांच भवनों को जेसीबी से तोड़ा गया, लेकिन जी+3 बिल्डिंग के हिस्से तक पहुंचने में जेसीबी छोटी पड़ गई। इसके बाद मौके पर पोर्कलेन मशीन बुलाई गई। काफी मशक्कत के बाद पोर्कलेन मशीन के पंजे से बिल्डिंग के हिस्से को तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।