फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर: गंगा का जलस्तर घटते ही सरकारी जमीन पर शुरू हुआ जुताई का खेल

हस्तिनापुर। गंगा का जलस्तर कम होते ही गंगा किनारे सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिशें शुरू हो गई हैं। खादर क्षेत्र में गंगा की धारा पीछे हटने के बाद खाली हुई भूमि पर कुछ लोगों द्वारा ट्रैक्टर चलाकर जुताई की जा रही है। आरोप है कि सरकारी जमीन को कृषि भूमि के रूप में इस्तेमाल करने की तैयारी की जा रही है। हर साल जलस्तर घटने के बाद इस तरह की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से सरकारी भूमि पर कब्जे का खेल जारी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें