मेरठ के मीरा एनक्लेव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर बाल कथा व्यास पंडित अंश वशिष्ठ ने भरत चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, समुद्र मंथन, वामन अवतार और भगवान श्रीराम जन्म के प्रसंग सुनाए। भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान कथा स्थल भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ जन्मोत्सव मनाया।