फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवाना: कृष्णा साड़ी शोरूम के बाहर दुपट्टों में लगाई आग, लोगों ने आरोपी को पकड़ा, पुलिस ने जेल भेजा

मवाना के मोहल्ला मुन्नालाल में हनुमान मंदिर के पास स्थित कृष्णा साड़ी शोरूम के बाहर दुपट्टों में आग लगाने का मामला सामने आया है। शोरूम स्वामी अजय कुमार शर्मा के अनुसार, एक युवक लाइटर लेकर पहुंचा और दुकान के बाहर टंगे दुपट्टों में आग लगा दी। आग तेजी से फैलने लगी, लेकिन आसपास के दुकानदारों ने समय रहते उस पर काबू पा लिया। आग बुझाने के प्रयास में शोरूम स्वामी का बेटा भी झुलस गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लोगों ने आरोपी की पहचान कर उसे इस्लामिया मदरसे के पास से लाइटर सहित पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि आरोपी नाबालिग है और उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें