मेरठ में संयुक्त किसान संघर्ष समिति के बैनर तले गंगानगर, लोहिया नगर और वेदव्यासपुरी आवास योजना से जुड़े किसानों का मेडा कार्यालय पर धरना सोमवार को 15वें दिन भी जारी रहा। किसान अपनी मांगों को लेकर 'डालो तो वोट नहीं' के नारे के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। धरने का नेतृत्व कर रहे जसवीर प्रधान, धर्मपाल, गौरव गुर्जर और कृपाल सिंह बाबा ने चेतावनी दी कि अब लड़ाई आर-पार की होगी। किसानों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर जिले के हर गांव से बड़ी संख्या में किसान धरने में शामिल होंगे और अपना हक लेकर रहेंगे। इस दौरान हाजी आमिर, मलखान सिंह, सतपाल, प्रशांत कसाना और पार्षद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।