फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कल से लापता युवक की तलाश में जुटे परिजन, नदी किनारे मिली बाइक

Pratyush Sharma Updated Mon, 31 Aug 2026 12:19 AM IST

मेरठ। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव झड़का निवासी जयविंद चौहान के लापता होने से परिजनों में चिंता है। जयविंद शनिवार से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। रविवार को उनकी मोटरसाइकिल बामरोली सोती नदी के किनारे लावारिस हालत में मिली। इसके बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई। परिजनों ने बताया कि जयविंद की तलाश में शनिवार से ही रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की जा रही है। रविवार को परिजनों ने सोती नदी के आसपास भी काफी देर तक तलाश की, लेकिन जयविंद का कोई पता नहीं चला। बाइक नदी किनारे मिलने के बाद परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। सूचना पुलिस को भी दी गई है। परिजनों ने पुलिस से युवक की तलाश में मदद की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें