मेरठ के अलेक्जेंडर क्लब में शनिवार को कैविट्स लेडीज क्लब की डांडिया मीटिंग धूमधाम से आयोजित हुई। कार्यक्रम में गुजराती थीम पर ड्रेस कोड रखा गया। क्लब अध्यक्ष डॉ. कविता जैन ने सभी का स्वागत किया। होस्ट रितू, ममता और रश्मि ने गेम्स खिलाए और उपहार वितरित किए। सदस्यों ने डांडिया खेलकर कार्यक्रम का आनंद लिया।