फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गंगानगर में कार से टकराई बाइक, युवती घायल, थाने में दी तहरीर

मेरठ। गंगानगर डिवाइडर रोड आईआईएमटी चौराहे पर कार और बाइक की टक्कर में युवती घायल हो गई। घटना के बाद चौराहे पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। गंगाधाम की ओर से आ रही स्विफ्ट कार चौराहे पर मवाना रोड की ओर मुड़ रही थी। तभी आईएआईएमटी की ओर से आए बुलेट बाइक सवार भाई बहन कार से टकरा गए। इससे युवती घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और भीड़ को हटाया। एसआई अमित वर्मा ने दोनों पक्षों पूछताछ की। मौके पर युवती के परिजन पहुंच गए। पुलिस कार को थाने ले आई। दोनों पक्षों ने गंगानगर थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें