मेरठ। हस्तिनापुर के राजकीय महाविद्यालय के प्रांगण में नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत और उन्हें उच्च शिक्षा की नई यात्रा से परिचित कराने के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर विनीता राठी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज आर्य ने किया। नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से परिचित कराया। साथ ही महाविद्यालय की कार्यप्रणाली, शैक्षणिक वातावरण और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।