मेरठ। मेरठ के सबसे पुराने मोहल्ले और रावण की ससुराल कहे जाने वाले कोतवाली मौरीपाड़े में ऐतिहासिक रामलीला का मंचन हुआ, जिसमें क्षेत्र के ही रहने वाले लोग ही रामलीला के कलाकार बने और रामलीला का मंचन किया। इस दौरान लाठी से हैरतअंगेज़ करतब दिखा कर कलाकारों ने सभी को आश्चर्य चकित कर दिया। रामलीला मंचन देखने के लिए देर रात तक दर्शकों की भीड़ लगी रही।