फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गणपति को लगाया 101 किलो लड्डुओं का भोग

मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे के रामलीला मैदान में भारतीय पांडव सेना के तत्वावधान में चल रहे गणेश चतुर्थी महोत्सव में शनिवार को गणपति बप्पा को 101 किलो लड्डुओं का भोग लगाया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान गणेश को भोग समर्पित किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। भोग के दौरान पंडाल में श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। भारतीय पांडव सेना के निदेशक रणधीर उपाध्याय, कार्यकारिणी अध्यक्ष ओमबीर सिंह भड़ाना, नीरज गुप्ता, सौरव गौरव बसोदिया, विष्णु और दीपक कश्यप की और से गणपति बप्पा को यह भोग लगाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें