मेरठ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओं की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। अधिवक्ता डीजी कोर्ट परिसर में एकत्र हुए और ‘कोर्ट नहीं तो वोट नहीं’ के नारे लगाए। इसके बाद उन्होंने कचहरी परिसर में घूमकर साथी अधिवक्ताओं से हड़ताल को सफल बनाने की अपील की। अधिवक्ताओं ने कहा कि हाईकोर्ट बेंच की मांग लंबे समय से चली आ रही है।