फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नारी शक्ति के योगदान पर होगा एबीवीपी का युवती सम्मेलन, युवतियों को मिलेगा खुला मंच

मेरठ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से नारी शक्ति के योगदान, भूमिका और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता पर केंद्रित युवती सम्मेलन 29 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। आर्यनगर केशव भवन स्थित कार्यालय पर प्रेसवार्ता में एबीवीपी की प्रांत सह मंत्री अंजली मिश्रा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सभागार में होगा। इसके साथ ही शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में यह आयोजन भी होगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य भारतीय नारी की ऐतिहासिक भूमिका, वर्तमान समय में उसके योगदान और राष्ट्र निर्माण के भविष्य के दायित्वों पर संवाद एवं विचार-विमर्श के लिए छात्राओं को मंच उपलब्ध कराना है। सम्मेलन के माध्यम से भारतीय समाज में नारी की भूमिका को इतिहास, वर्तमान और भविष्य के संदर्भ में समझने का प्रयास किया जाएगा। भारत के इतिहास में विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान के अनेक उदाहरण मिलते हैं। शासन, शिक्षा, संस्कृति, समाज सेवा, कला, विज्ञान, संघर्ष और राष्ट्रहित के कार्यों में महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सम्मेलन में इसी व्यापक परंपरा और वर्तमान समय में युवतियों की भूमिका पर वक्ताओं द्वारा प्रकाश डाला जाएगा। मेरठ महानगर के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्राओं ने सम्मेलन में सहभागिता के लिए पंजीकरण कराया है। सम्मेलन में शामिल होने वाली छात्राएं नारी शक्ति, शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक दायित्व, राष्ट्र निर्माण तथा युवतियों की भूमिका जैसे विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा करेंगी। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डॉ. नेहा गर्ग, प्रांत सह मंत्री अंजली मिश्रा, चिरायु शर्मा, प्रांत सह मंत्री आर्यन प्रजापति, महानगर मीडिया संयोजक रुद्र प्रताप सिंह, अनुज बैसला आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें