मेरठ। सदर के दुर्गा बाड़ी में बंगाली दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य पूजन का आयोजन किया गया। माता की आराधना के दौरान श्रद्धालुओं ने पारंपरिक धुनुची नृत्य कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। ढाक की थाप और धूप के धुएं के बीच भक्तों ने मां दुर्गा से सुख-समृद्धि की कामना की।