फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गणपति बप्पा की भव्य झांकी निकाली, कलाकारों ने किया नृत्य

मेरठ। हस्तिनापुर में गणेश चतुर्थी महोत्सव के समापन पर रविवार को भारतीय पांडव सेना के तत्वाधान में कस्बे में गणपति बप्पा की भव्य झांकी निकाली गई। झांकी में भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा के साथ विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियां शामिल रहीं। कलाकारों ने नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शोभायात्रा में श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें