मऊ में नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में तेज हवा के साथ हो रही बारिश का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। तड़के से शुरू हुई बारिश दोपहर बाद तक रुक-रुक होती रही, इससे जनजीवन प्रभावित रहा। कृषि विभाग के आंकड़ों 11 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। लगातार हो रही बारिश और तेज हवा के चलते पेड़ और पेड़ की डालियां विद्युत तार पर पर गिरने के चलते जिले के ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप रही। जिले के 16 से अधिक स्थानों पर पेड़ों और डालियों के टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बिजलीकर्मी गिरे पेड़ों को हटाने और विद्युत आपूर्ति बहाल करने में लगे रहे, लेकिन बारिश के चलते कार्य प्रभावित हो रहा था। ग्रामीण इलाकों मेें लगातार तीसरे दिन भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली गुल होने से लोगों को अंधेरे में लोगों को जीवन यापन करना पड़ा।