फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: 27 फीट के रावण के पुतले का दहन, जयश्रीराम के उद्घोष से गूंजा मेला

असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक विजयदशमी पर्व मंगलवार को जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के दशई पोखरा में रामलीला समिति के तत्वावधान में राम-रावण युद्ध सहित विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया। रावण वध के बाद 27 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर आतिशबाजी की और जयश्रीराम के उद्घोष से मेला स्थल गूंज उठा। पुतला दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मेले में लोगों ने खिलौने, मिठाइयों और अन्य सामान की खरीदारी की। आयोजन के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। वहीं, नगर स्थित माता पोखरा पर रामलीला मेला समिति की ओर से राम-रावण युद्ध की लीला का मंचन किया गया। रावण वध के बाद यहां भी पुतला दहन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और आतिशबाजी की। मेले में लगी दुकानों पर लोगों ने खरीदारी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें