फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के मामले में दिल्ली से लौटते ही टावर पर चढ़ा युवक, डेढ़ घंटे चला ड्रामा

जमीन का विवाद नहीं सुलझने और परिवार को जान से मारने की धमकी से परेशान युवक मंगलवार की सुबह 8:30 बजे कोपागंज थाना के डाड़ी चट्टी पर स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। वो सुबह 8 बजे लिच्छवी एक्सप्रेस से दिल्ली से मऊ पहुंचा था। परिवार की परेशानी देखकर घर जाते समय रास्ते में मिले टॉवर पर पानी की बोतल और चिप्स लेकर चढ़ गया। मामला मधुबन तहसील के परशुरामपुर गांव का है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम और उपजिलाधिकारी मधुबन दीपक सिंह ने बातचीत शुरू की। मामले में तत्काल कार्यवाही का आश्वासन मिलने पर डेढ़ घंटे बाद वो नीचे उतरा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें