मथुरा के छाता क्षेत्र में शुगर मिल चालू कराने की मांग को लेकर धरना जारी है। रविवार को शुगर मिल को जल्द से जल्द चालू कराने की मांग को लेकर गांव पाली और डीरावली के सैकड़ों किसान तथा महिलाएं हाथों में गन्ने लेकर धरना स्थल पर पहुंचे। किसानों के इस प्रदर्शन ने प्रशासन और मिल प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन को और तेज कर दिया है।