भाजपा मंडल मगोर्रा के तत्वावधान में सेवा ही पखवाड़ा के तहत पदाधिकारियों की कार्यशाला गोवर्धन रोड स्थित गायत्री रिसोर्ट में आयोजित की गई। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। सेवा संकल्प अभियान के तहत घर-घर दीप प्रज्ज्वलन, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति, आंगनबाड़ी बहनों का सम्मान, लाभार्थियों का सम्मान, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, आदि कार्यक्रम 17 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच आयोजित होंगे। महानगर महामंत्री ज्ञानेंद्र सिंह राणा ने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रम आयोजित होंगे। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर भूमि विकास बैंक के चेयरमैन विजय सिंह, मंडल अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी, पूर्व चेयरमैन भरत सिंह, प्रधान पालेंद्र सिंह, अवतार सिंह, खैम कुशवाह, महामंत्री हेमराज सिंह, अमित पाठक, प्रेमसिंह, प्रदीप कुंतल, सभासद अभिषेक बजाज, देवेंद्र सिंह, कान्हा कुंतल, रनवीर सिंह, उदय सिंह आदि उपस्थित रहे।