फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यातायात माह-2026 का आगाज, अधिकारियों ने रैली को दिखाई हरी झंडी।

मथुरा। सड़क हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को रेलवे ग्राउंड स्थित ब्रजरज उत्सव में यातायात माह नवंबर-2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। इसके तहत एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह और एसपी ट्रैफिक राकेश तिवारी ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो नगर के प्रमुख चौराहों और मार्गों से होकर गुजरी। इस आयोजन के अवसर पर एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने सभी वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा की वास्तविक शुरुआत स्वयं से होती है और एक सुरक्षित सफर की पूरी जिम्मेदारी हमारी अपनी है। यातायात नियमों का पालन केवल पुलिस कार्रवाई या चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की बहुमूल्य जिंदगी सुरक्षित रखने के लिए अनिवार्य है। उन्होंने जोर देकर कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा हमेशा निर्धारित गति सीमा का पालन करें। इस दौरान उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने और नशे की हालत में गाड़ी चलाने से सख्ती से बचने की हिदायत दी, साथ ही यातायात संकेतों और सड़क पर बने नियमों का कड़ाई से अनुपालन करने का आह्वान किया। अंत में जनपद मथुरा पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे खुद इन नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें