फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा के कोसीकलां में दुग्धाभिषेक के साथ भरत मिलाप मेले की तैयारियां शुरू

Arun Parashar Updated Fri, 04 Sep 2026 06:30 PM IST

मथुरा के कोसीकलां में ब्रज मंडल के ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले की तैयारियों से पूर्व श्री रामलीला संस्थान के पदाधिकारियों ने नगरवासियों के साथ शुक्रवार को मां भगवती देवी पर दुग्धाभिषेक किया। मंत्रोच्चारण एवं जयघोष के बीच मैया की पूजा-अर्चना कर मेले को सकुशल एवं भव्य रूप से संपन्न कराने की मनौती मांगी गई। इसी के साथ एक पखवाड़े तक चलने वाले मेले की तैयारियां शुरू कर दी गईं। उत्तर भारत के प्रसिद्ध मेलों में शुमार भरत मिलाप मेला की तैयारियों के लिए श्री रामलीला संस्थान के तत्ववाधान में संस्थान पदाधिकारियों एवं नगरवासियों ने मां भगवती का दुग्धाभिषेक किया। संस्थान अध्यक्ष गिर्राज चौधरी, खगेंद्र सिंह, चौधरी मदनलाल, सुभाष गोयल, हरिओम गुप्ता, दिनेश बठैनियां, सुनील शेरगढ़िया, राजू रूहेला, अजय गोयंका, जय शर्मा, भगवत प्रसाद तायल, अशोक खंडेलवाल, केके अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अवधेश गुप्ता, अनुराग तायल, हरीश गर्ग, लीला निर्देशक सत्यनारायण शर्मा मंदिर पहुंचे। जहां सभी ने मेले के भव्य रूप से संपन्न होने की प्रार्थना, मनौती के साथ पूजा-अर्चना की। मेला आचार्य पंडित मोर मुकुट शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चारण कर अभिषेक कराया गया। भरत मिलाप मेला 21 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। मेले में ब्रज क्षेत्र के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली सहित आसपास के राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें