मथुरा में बरसात के कारण मंडी में सब्जियों की आवक कम हो गई है। बाजार में टमाटर, शिमला मिर्च, नींबू और तोरई के दाम काफी बढ़ चुके हैं। सब्जियों के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। सितंबर और अक्टूबर का महीना आते ही बाजार में नई मौसमी सब्जियां काफी सस्ते दामों में मिल जाती हैं। बाजार में दो दिनों में ही सब्जियों के दाम में काफी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। थोक सब्जी मंडी में आज शिमला मिर्च और टमाटर के दामों में इजाफा देखने को मिला। वहीं फूल गोभी, पत्ता गोभी, कद्दू और बैंगन के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। महज इस दिनों के अंतराल में प्याज के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्याज के दाम 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।