मथुरा जिले में पिछले कई दिनों से आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। इसके बावजूद यहां सिर्फ बूंदाबांदी ही होकर रह जाती है। हालांकि श्रीकृष्ण जन्माटमी पर्व से ठीक पहले अच्छी बारिश हुई थी, उसके बाद से अच्छी बारिश का इंतजार लंबा होता जा रहा है। रविवार को भी छाए रहे घने बादलों के बावजूद सिर्फ रिमझिम बूंदाबांदी ही होकर रह गई। इस वर्ष जनपद में पिछले वर्ष की अपेक्षा आधी ही बारिश हुई है। इससे खरीफ की फसल पर संकट गहरा रहा है। हालांकि किसानों को बादलों की मजबूत उपस्थिति से अभी भी बारिश की आशाएं लगी हुईं हैं।