फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर छाता में निकाली शोभायात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Arun Parashar Updated Fri, 04 Sep 2026 06:26 PM IST

मथुरा के छाता में हर वर्ष की भांति कस्बे के शेरगढ़ रोड स्थित बिहारी जी मंदिर से शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में यदुवंशी समाज की ओर से भव्य भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। शुभारंभ बिहारी जी मंदिर से लड्डू गोपाल की आरती कर किया गया। शोभायात्रा में कई झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली। इस दौरान पूरा कस्बा भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। डीजे पर बज रहे धार्मिक भजनों और श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें