फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फरह में धूमधाम से निकाली मां काली की शोभायात्रा

मथुरा के फरह में रामनवमी के अवसर पर पूरा कस्बा मातारानी की भक्ति में लीन नजर आया। कस्बा फरह में प्रतिवर्ष की भांति परंपरागत मां काली की झांकी धूमधाम से निकली। गले में नरमुंड की माला धारण करके काली का विकराल स्वरूप निकला तो माहौल जय मां काली के जयकारों से गूंज उठा। शोभायात्रा का प्रारंभ पथवारी मंदिर से हुआ, जो बस स्टैंड से मुख्य बाजार होती हुई मां फराहदेवी मंदिर तक पहुंची। पूरे रास्ते बैंड और ढोल की थाप पर काली के साथ तलवारबाजी करने वाले भक्तों ने अपनी कला का भरपूर प्रदर्शन किया। मुख्य बाजार में जगह-जगह मां काली मां की आरती उतारी गई। भक्तों द्वारा जय काली मां की झांकी पर पुष्प वर्षा भी की। इस अवसर पर प्रसिद्ध व प्राचीन फराहदेवी मंदिर पर भी फूल बंगला सजाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें