मेरा युवा भारत मथुरा एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गांव मकहेरा में किया गया। इसमें सैकड़ों खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कारिन्दा सिंह, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला महामंत्री ज्ञानेंद्र सिंह राणा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रतियोगिता के पहले दिन दौड़ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। दौड़ में प्रथम स्थान हिमांशु, द्वितीय स्थान अरुण तथा तृतीय स्थान पर सचिन रहे। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। कबड्डी में सौंख की टीम प्रथम व नगला आंधू की द्वितीय स्थान पर रही। कबड्डी में कोच की भूमिका राजकुमार ने निभाई। विजेताओं को कमेटी द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर समुद्र सिंह, विश्वेन्द्र चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।