मांट। यमुना एक्सप्रेस वे के जाबरा टोल प्लाजा पर यमुना प्राधिकरण द्वारा चालकों की जांच को लेकर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस बीच चालकों को यातयात सुरक्षा सम्बधी जानकारी दी गई। गुरुवार को यमुना एक्सप्रेस के जाबरा टोल प्लाजा पर यमुना प्राधिकरण द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सीओ ट्रैफिक संदीप सिंह व यमुना एक्सप्रेसवे के जीएम ब्रजराज आनद ने फीता काटकर कर किया गया। शिविर में चिकित्सकों द्वारा वाहन चालकों की आंखों व स्वाथ्यय सम्बधी जांच कर दवा दी गई, वहीं सड़क सुरक्षा सम्बधी भी जानकारी दी गई। इसके अलावा एक्सप्रेस वे पर चलने वाले वाहनों रिफ्लेक्टर लगाए। एक्सप्रेस वे पर यातायात का पालन करने वाले वाहन चालको को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एजीएम भरत सिंह राठौर,टोल मैनेजर देवेन्द्र सिंह,टोल चौकी प्रभारी भुवनेश दीक्षित सहित आदि मौजूद रहे। बाइट-सीओ संदीप सिंह एवं जीएम ब्रजराज सिंह