मथुरा के साैंख में शनिवार को कस्बा के विभिन्न मार्गों से राम बरात धूमधाम से निकाली गई। इसमें शामिल आकर्षक झांकियों और बैंडबाजों की धुनों पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। जनक जी के दरवाजे पर बारात पहुंचने पर बारात की अगवानी करने वालों की खुशी का ठिकाना न रहा। राम बरात का शुभारंभ रालोद जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह व जिला सहकारी संघ के चेयरमैन सुल्तान सिंह तरकर, चेयरमैन योगेश लंबरदार ने संयुक्त रूप से आरती कर किया। बरात का जगह जगह स्वागत किया गया l सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह मय फोर्स के मौजूद रहे। इस मौके पर संरक्षक कपूर चंद राठिया, अध्यक्ष संजय बंसल, उप संरक्षक गिरधारी लाल सिंघल, महामंत्री भरत सिंह, व्यवस्थापक नीरज शर्मा, जुगलकिशोर गोयल, जीएस सतानंद शर्मा, सुनील वर्मा, संतोष चौधरी, वीरपाल चौधरी, रामेश्वर लम्बरदार, जगदीश चाहर, हनी सिंघल, छीतो सिंह, राजू कुशवाह, मुरारी लाल उपस्थित थे।