फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में लापरवाही और अनुशासनहीनता में पांच शिक्षक निलंबित

Arun Parashar Updated Fri, 28 Aug 2026 07:08 PM IST

मथुरा में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने अनुशासनहीनता, लापरवाही और अमर्यादित आचरण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मांट और चौमुहां विकास खंड के 5 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। गढ़ी बाल किशन (उच्च प्राथमिक विद्यालय) के इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रेमचंद शर्मा को फर्जी एसएमसी अध्यक्ष बनाने और अमर्यादित भाषा का वीडियो वायरल होने पर निलंबित कर खायरा (नौहझील) से सम्बद्ध किया गया। पब्बीपुर में स्थानांतरण के बाद चार्ज न देने पर पूर्व प्रधानाध्यापक राजकुमार और इंचार्ज प्रधानाध्यापक हरेंद्र सिंह राणा को निलंबित किया गया। शहदपुर विद्यालय में ध्वजारोहण, राष्ट्रीय ध्वज की अनुपलब्धता, गाली-गलौज और बच्चों को बिना मिठाई बांटे भगाने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक गजेंद्र सिंह (कन्या अगरयाला) और सहायक अध्यापक मेघश्याम पाठक (सहार) को निलंबित किया गया। इन सभी शिक्षकों की जांच संबंधित बीईओ को सौंपी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें