मथुरा। परखम में भाजपा और संघ की दो दिवसीय चिंतन बैठक यानी योजना बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच चुके हैं। स्मृति ईरानी, असीम अरुण आदि नेता भी पहुंच गए। योजना बैठक में चुनावी योजना बनाने पर विचार होगा। यानी धर्म की नगरी श्री कृष्ण की जन्मभूमि से भाजपा हैट्रिक लगाने की रणनीति तैयार करेगी।