मथुरा में फरह के परखम दीनदयाल गो ग्राम में भाजपा और संघ की चिंतन बैठक में दिग्गज नेताओं ने पहुंचना शुरू कर दिया है। यहां पर आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी। दोनों उपमुख्यमंत्री समेत प्रदेश के कई दिग्गज नेता पहुंच चुके हैं। 2 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर भी यहां पहुंचने की संभावना है।