फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पहुंची कोसीकलां, लक्ष्मीनारायण बोले- हर सीट पर कमल खिलाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की

कोसीकलां। जन आशीर्वाद यात्रा सोमवार को उत्तर प्रदेश-राजस्थान सीमा पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के कार्यों से ग्रामीणों को अवगत कराया और भाजपा सरकार को वोट देने की अपील की। उत्तर प्रदेश- राजस्थान की सीमा पर यात्रा का स्वागत करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे एवं मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी सहित ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी की भव्य प्रतिमा पर फूल-माला पहनाकर उन्हें नमन किया और यात्रा की सफलता की कामना की। यात्रा के नगर पालिका परिसर में पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने भारतीय जनता पार्टी का देवदुर्लभ कार्यकर्ता पार्टी के लिए भगवान के समान है। कार्यकर्ता ने ही बूथ जिताकर भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाया है। विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं, हर सीट पर कमल चुनाव लड़ेगा। इसलिए आपकी जिम्मेदारी बनती है कि प्रदेश में 300 से अधिक सीटें जिताकर पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएं। चौधरी ने देश की योगी सरकार की कार्यों की कार्यों की जमकर तारीफ करते दिखे। वहीं, लोगो से आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में वोट करते हुए प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार खड़ा करने की मांग करते नजर आए।इस दौरान उन्होंने कहा कि अटल जी का तप है जो भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। वर्ष 2015 और 2019 के प्रचंड बहुमत ने प्रधानमंत्री मोदी को भारत के विकास की गाथा लिखने को एक ताकत दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें