फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हनुमान ध्वज विसर्जन के साथ भरत मिलाप मेले का समापन

कोसीकलां में रामलीला संस्थान के तत्वावधान में आयोजित ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले का मंगलवार को हनुमान ध्वज विसर्जन के साथ विधिवत समापन हो गया। भरत मिलाप चौक पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में मेला आचार्य मोर मुकुट शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ध्वज विसर्जन की पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस दौरान पूरा मेला परिसर भगवान श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। संस्थान के अध्यक्ष गिर्राज चौधरी ने हनुमान ध्वज को अपने सिर पर धारण किया और नगर भ्रमण किया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर ध्वज का स्वागत किया। ध्वज विसर्जन के साथ ही दो माह तक भरत मिलाप मेले की गतिविधियों पर विराम लग गया। इस अवसर पर अध्यक्ष गिर्राज चौधरी ने मेले के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मेले को अगले वर्ष तक स्थगित किए जाने की घोषणा की। कार्यक्रम में समन्वयक राहुल जैन कामिया, संयोजक खगेंद्र सिंह बॉबी, मंत्री हैप्पी गर्ग, अनुराग तायल, केके अग्रवाल, अशोक खंडेलवाल, भगवत मुनीम, गणेश अग्रवाल, राजेंद्र रुहेला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें