सौंख। भाजपा मगोर्रा मंडल के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कुंडा मंदिर परिसर की सफाई की गई। और कूड़े को साफ किया गया। शुभारंभ चेयरमैन योगेश लंबरदार व संयोजक भूपेंद्र चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर सभासद संतोष चौधरी, सौरभ सिंघल, अनिल कुमार, कन्हैयालाल शर्मा, योगेश अग्रवाल, संजय कुंतल, राधेश्याम कुशवाह, धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। वही पूर्व माध्यमिक विद्यालय नैनू कला में भाजपा के मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चो नें पीएम मोदी के कार्यकाल की विभिन्न योजनाओं की चित्र व पोस्टर बनाए। शुभारंभ सभासद अभिषेक गर्ग ने किया। इस दौरान सभासद अभिषेक गर्ग ने बच्चों के चित्र व पोस्टरों का अवलोकन किया। और बच्चो को टॉफी वितरित की गई। इस मौके पर मुकेश कुंतल, बालकिशन, रेखा, अशोक, ममता , रेनू आदि उपस्थित रहे।