फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्वच्छता जागरूकता रैली के दौरान 18 दुकानदारों पर लगा 50 हजार का जुर्माना

मथुरा में प्रतिष्ठानों के सामने गंदगी मिलने पर 18 दुकानदारों पर करीब 50 हजार रुपये का जुर्माना ठोका गया। नगर निगम मथुरा-वृंदावन की ओर से स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत बुधवार शाम भूतेश्वर मुख्यालय से कृष्णानगर तक जन-जागरूकता रैली निकाली गई। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र और नगर आयुक्त ओजस्वी राज के नेतृत्व में कृष्णानगर मार्केट व रोड को स्वच्छता मॉडल के रूप में विकसित करने का संदेश दिया गया। रैली में नगर निगम कर्मचारियों, आईईसी वालंटियर, सफाई मित्रों व स्वयंसेवी संस्थाओं ने नारों और पंपलेट के जरिए लोगों को जागरूक किया। टीम ने रोको-टोको अभियान चलाकर खुले में कचरा न फेंकने, प्लास्टिक बैन व गीले-सूखे कूड़े के लिए अलग डस्टबिन रखने की अपील की। वहीं, आईईसी टीम ने चॉक ऑफ शेम के तहत गंदे स्थानों पर स्लोगन लिखे। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि यह अभियान हर सप्ताह नियमित रूप से चलाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें