मैनपुरी के बेवर में भाई दूज के त्योहार पर बस स्टैंड चौराहे पर पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद रुक-रुक कर जाम लगता रहा। वाहनों के दबाव के साथ अतिक्रमण को भी जाम के लिए जिम्मेदार ठहराया गया। पुलिस कर्मियों की कड़ी मशक्कत के पूरे दिन जाम के हालात बने रहे। रोडवेज बस स्टैंड पर कानपुर और फर्रुखाबाद रोड पर गंतव्य करने वाले यात्रियों को बसों के लिए इंतजार करना पड़ा।