मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर बहनों को तीन दिन मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया है। इस तोहफे पर बहनों ने बताया कि सरकार की यह अच्छी पहल है इससे उन्हें अपने गंतव्य तक जाने में आर्थिक संकट नहीं झेलना पड़ेगा। कई परिवार आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं किराया ना दे पाने के चलते व त्यौहार में शामिल नहीं हो पाते इसके लिए यह पहल काफी मददगार साबित होगी। कोई अपने भाई, बच्चों तो कोई अपनी बहन के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए जा रही है।