मैनपुरी। जिला कारागार में शुक्रवार सुबह से ही बहनें जेल में निरुद्ध अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए पहुंचने लगी। बंदियों से मिलाई के लिए जेल में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा जांच तलाशी के बाद महिलाओं को जेल में प्रवेश कराया गया। जेल अधीक्षक शशांक पांडे ने बताया कि अभी बंदियों की मुलाकात सुनिश्चित कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हैं। किसी भी महिला को असुविधा नहीं होने दी जाएगी।