मैनपुरी में गणेश उत्सव के लिए शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। गणेश चतुर्थी के लिए मूर्तिकार अलग-अलग आकार और आकर्षक डिजाइन की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इस बार पीओपी, रंग और जूट के दामों में 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी से मूर्तिकारों की लागत बढ़ गई है। लेकिन बाजार में प्रतिस्पर्धा को देखते हुए प्रतिमाओं के दाम पिछले वर्ष के आसपास ही रखे गए हैं। बाजार में एक फीट से लेकर नौ फीट तक की मूर्तियां उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 200 रुपये से लेकर आठ हजार रुपये तक है।