मैनपुरी में माध्यमिक विद्यालयीय मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आदर्श राष्ट्रीय आवासीय विद्यालय में किया जा रहा है। इसमें मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा और मथुरा की बालक व बालिकाओं की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार ने किया।