फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ईसन नदी पुल के जख्म फिर हुए हरे, गड्ढों से हादसे का खतरा

मैनपुरी में लोक निर्माण विभाग की अनदेखी से ईसन नदी पुल की हालत लगातार खराब होती जा रही है। पुल पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और कई स्थानों पर सरिया बाहर निकलने लगी है। मरम्मत की जाती है, लेकिन निर्माण सामग्री की गुणवत्ता खराब होने के कारण कुछ ही दिनों में पुल के जख्म फिर हरे हो जाते हैं। ऐसे में पुल से गुजरने वाले हजारों छोटे-बड़े वाहनों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। ईसन नदी पुल पर गड्ढे होने की समस्या नई नहीं है। इससे पहले भी कई बार पुल की सतह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। हर बार लोक निर्माण विभाग की ओर से मरम्मत कराई जाती है, लेकिन कुछ ही दिनों में स्थिति दोबारा पहले जैसी हो जाती है। अब पुल पर गड्ढों के साथ सरिया भी बाहर निकलने लगी है। इससे वाहन चालकों को दुर्घटना का डर सता रहा है। आशंका है कि किसी वाहन का पहिया या कोई अन्य हिस्सा बाहर निकली सरिया में फंसने से बड़ा हादसा हो सकता है। पुल से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क की खराब स्थिति और बाहर निकली सरिया लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनी हुई है। इसके बावजूद बार-बार होने वाली मरम्मत के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें