फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शेगनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

मैनपुरी के किशनी क्षेत्र के कुमहौल में शेगनाथ मंदिर पर पांच दिवसीय मेले के तीसरे दिन थानाध्यक्ष ने सुरक्षा की तैयारियों को परखा।थानाध्यक्ष गगन गौड़ ने मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल के साथ भ्रमण कर मेले की सुरक्षा व्यवस्था देखी। मंदिर पर महिलाओं की खासी भीड़ रही। मंगलवार से कुमहौल के शेगनाथ मंदिर पर पांच दिवसीय मेले की शुरुआत हुई है। बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी कई राज्यों के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मन्नत पूरी होने पर नेजा चढ़ाए व लाइन में घंटों इंतजार करने के बाद पूजा अर्चना की। मंदिर पर कण्ठमाला, विषमेल का स्थानीय तांत्रिकों द्वारा इलाज किया जाता है। रोगों में लाभ मिलने के बाद लोग नेजा चढ़ाने आते हैं। मंदिर पर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। इस दौरान मंदिर समिति अध्यक्ष विनोद शाक्य, प्रबंधक संतोष कठेरिया, उपाध्यक्ष अरविंद पुजारी, उप प्रबंधक नवनीत वर्मा, रूबी यादव, विनीत कठेरिया, शिवपाल शाक्य, ब्रजपाल कठेरिया तथा अन्य सदस्य लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास करते रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें