फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मैनपुरी जिला अस्पताल का हाल, डेढ़ महीने में ही खराब हो गई क्रिटिकल केयर यूनिट की लिफ्ट

Arun Parashar Updated Mon, 31 Aug 2026 06:08 PM IST

मैनपुरी जिले में स्थापित 50 शैया क्रिटिकल केयर यूनिट का उद्घाटन 11 जुलाई को किया जा चुका है। यूनिट के संचालन के लिए विभाग के सामने तमाम चुनौतियां हैं। डेढ़ महीने में ही यहां स्थापित लिफ्ट खराब हो गई है। इससे तीन मंजिला यूनिट में पहली, दूसरी और दो मंजिल पर मरीजों के पहुंचने में दिक्कतें आ रही है। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में 19 करोड़ की लागत से तीन मंजिल 50 शैया क्रिटिकल केयर यूनिट की स्थापना कराई गई है। 11 जुलाई को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने यूनिट का उद्घाटन किया था। अब यूनिट के संचालन में तमाम चुनौतियां हैं। यूनिट में दो लिफ्ट की व्यवस्था की गई है लेकिन यह लिफ्ट पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ी हुई है। यूनिट में ग्राउंड फ्लोर में मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था नहीं है। प्रथम और द्वितीय तल पर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। लिफ्ट खराब होने के कारण मरीजों को प्रथम और द्वितीय तल पर सीढि़यों से जाना पड़ता है। इसके चलते मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है। कई तीमारदार भी उम्रदराज होते हैं उन्हें भी बार-बार यूनिट में ऊपर नीचे जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें