फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जय श्रीराम के जयकारों के बीच जला रावण का पुतला 21 फुट ऊंचे रावण का दहन होते ही रामलीला मैदान में गूंजे जयकारे।

करहल। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण वध होते ही रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। मंगलवार को रामलीला महोत्सव में श्रीराम-रावण युद्ध की लीला का मंचन किया गया। विभीषण के बताने पर श्रीराम ने रावण की नाभि में तीर मारकर उसका वध किया। इसके बाद 21 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी और एसपी ग्रामीण सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मंगलवार दोपहर बाद आजाद हिंद इंटर कॉलेज से श्रीराम और रावण अपने-अपने दलों के साथ लग्जरी कारों में सवार होकर रामलीला मैदान के लिए रवाना हुए। श्रीराम का दल आगे और रावण की सेना पीछे चल रही थी। मैदान में सबसे पहले रावण ने प्रवेश किया। उसने श्रीराम को युद्ध के लिए ललकारा तो माहौल रोमांच से भर उठा। इसके बाद श्रीराम ने अपने दल के साथ मैदान में प्रवेश किया और दोनों के बीच भीषण युद्ध की लीला का मंचन हुआ। युद्ध के दौरान रावण के पराक्रम और श्रीराम की रणनीति को कलाकारों ने जीवंत किया। अंत में विभीषण के संकेत पर श्रीराम ने रावण की नाभि में तीर चलाया। रावण के धराशायी होते ही मैदान में मौजूद लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। इसके बाद 21 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। पुतला जलते ही मैदान जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान रामलीला समिति के सचिव नितिन चतुर्वेदी, अध्यक्ष बलराम दुबे, अमर सिंह यादव, पंकज चतुर्वेदी, सुभाष यादव और लालसिंह वर्मा सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें