फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: दोस्तों के साथ नहाने गया युवक लहचूरा बांध में डूबा, मौत

Shikha Pandey Updated Sun, 30 Aug 2026 08:42 PM IST

यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध में रविवार की शाम दोस्तोंं के साथ नहाने गया युवक गहराई में डूब गया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। मृतक दिल्ली के मंगोलपुरी का निवासी था और महोबा में दोस्त से मिलने आया था। मंगोलपुरी दिल्ली निवासी राहुल (30) दो दोस्तों रोहित व धनंजय मिश्रा निवासी प्रेमनगर बिहार के साथ जनपद महोबा के थाना पनवाड़ी के बैंदो गांव निवासी दोस्त रवि से मिलने आया था। शाम करीब चार बजे दोस्त से मिलने के बाद तीनों युवक यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध नहाने चले गए। नहाते समय राहुल का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी के तेज बहाव में बह गया। दोस्तों के शोर-शराबा मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष महोबकंठ अर्जुन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाकर रेस्क्यू शुरू कराया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद शाम सात बजे युवक के शव को बांध से बाहर निकाला जा सका। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक दिल्ली का निवासी है। घटना की सूचना परिजन को दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें