आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर अवैध आतिशबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में महोबा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महोबकंठ थाना पुलिस ने उमरई मोड़ के पास से मध्य प्रदेश भेजी जा रही करीब 36.94 क्विंटल अवैध आतिशबाजी बरामद कर पिता-पुत्र समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बिना वैध परिवहन लाइसेंस के अत्यधिक मात्रा में पटाखों का भंडारण और परिवहन करने पर पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम में मामला दर्ज कर दो ट्रैक्टर और एक डीसीएम वाहन को सीज कर दिया है।