बेलवा टीकर ग्राम सभा में रविवार को शक्ति केंद्र चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय लोगों को मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दी गई। पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने और गलतियों को ठीक कराने की अपील की गई। वक्ताओं ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूक मतदाताओं को जरूरी बताया।