निचलौल ब्लॉक स्थित शीतलापुर खेसरहा के बाग टोला में आग लगने से रामप्रसाद यादव की झोपड़ी जलकर राख हो गई। हादसे में कपड़े, बर्तन, बिस्तर और खाद्य सामग्री समेत पूरी गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार के पास रहने के लिए दूसरा घर नहीं है। ऐसे में परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल त्रिपाल, राशन और आवासीय सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।