गाजियाबाद में पुलिस चौकी पर विस्फोट के बाद दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सोनौली सीमा के साथ सीमावर्ती गांवों और पगडंडियों पर भी निगरानी तेज कर दी गई है। शनिवार को डीएम गौरव सिंह सोगरवाल और एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने सोनौली पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।